scriptसगाई की खबरों के बीच एक साथ दिल्ली रवाना हुए Parineeti-Raghav, इस दिन होगी इंगेजमेंट! | parineeti chopra raghav chadha spotted airport for left for delhi together amid engagement rumours on 13 may in delhi | Patrika News
बॉलीवुड

सगाई की खबरों के बीच एक साथ दिल्ली रवाना हुए Parineeti-Raghav, इस दिन होगी इंगेजमेंट!

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों की सगाई होने वाली है। ऐसे में अब दोनों साथ में दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

May 09, 2023 / 01:11 pm

Shweta Bajpai

Parineeti-Raghav

Parineeti-Raghav

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में खूब घूम रहा है। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। दोनों की शादी के चर्चे जोरों पर है। पिछले दिनों दोनों के रोके को लेकर खबर सामने आई थी और दोनों की सगाई को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों की सगाई होने वाली है।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति और राघव 13 मई, शनिवार को दिल्ली में एंगेजमेंट कर रहे हैं। ऐसे में दोनों साथ में दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में दोनों को साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को दिल्ली के लिए रवाना होते हुए देखा गया। खबरों के मुताबिक परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी दिल्ली में होनी है, जिसके लिए दोनों ने उड़ान भरी है।

यह भी पढ़ें

बकवास है 700 करोड़ी फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर !

https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1655835153984540674?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको याद हो तो कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद से फैंस इसे लेकर नए अपडेट्स का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी सगाई को लेकर नई खबर सामने आई है, जिसमें दोनों की सगाई की डेट का खुलासा हो गया है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव इसी महीने सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 13 मई को नई दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे से सगाई करेंगे। इस खबर से परिणीति के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि अब तक इसपर परिणीति चोपड़ा या राघव चड्ढा की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
https://twitter.com/ParineetiChopra?ref_src=twsrc%5Etfw
पिछले महीने खबर आई थी कि एक निजी कार्यक्रम में दोनों का रोका हो चुका है। इसके बाद परिणीति की अंगूठी ने सबका ध्यान खींचा। फैंस का मानना था कि दोनों ने चोरी छिपे रोका कर लिया है।

वहीं खबर ये भी थी कि राघव और परणीति की शादी इस साल अक्टूबर में हो सकती है। शादी के कार्यक्रम शुरू करने से पहले दोनों अपने कामकाज खत्म कर लेना चाहते हैं। शादी को लेकर दोनों किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

त्था टेकने गोल्डन टेंपल पहुंचे विद्युत जामवाल

Home / Entertainment / Bollywood / सगाई की खबरों के बीच एक साथ दिल्ली रवाना हुए Parineeti-Raghav, इस दिन होगी इंगेजमेंट!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो