
pathan besharam rang
शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था।
गाने को लेकर जगह जगह प्रदर्शन भी किया गया। गाने में शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कुछ समय पहले इस फिल्म का गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था। गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर खूब बवाल मचा।
अब गाने को लेकर नई खबर सामने आ रही है। खबर है कि गाने में बदलाव किए जाएंगे। सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, मेकर्स को फिल्म में कई बदलाव किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शीजान को नंगे पैर कोर्ट में घसीटते हुए ले गई पुलिस
सूत्र के मुताबिक फिल्म पठान हाल ही में सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमिटी पहुंची थी, जिसके बाद फिल्म को बारीकी से देखा गया। कमिटी ने मेकर्स को फिल्म में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। फिल्म के साथ साथ गाने में बदलाव की भी सलाह दी है।
इसके साथ ही कमिटी ने फिल्म को सिनेमाघरों में उतारने से पहले मेकर्स को रिवाइज्ड वर्जन को सब्मिट करने का आदेश दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि सेंसर बोर्ड हमेशा ही क्रिएटिव एक्सप्रेशंस और लोगों की सेंसिबिलिटी के बीच सही तालमेल बनाकर रखती है।'
सूत्र ने आगे कहा कि हम भरोसा करते हैं कि आपस में बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान ढूंढा जा सकता है। जब तक सुझाए बदलावों पर काम होता है, मैं ये बताना चाहूंगा कि हमारी संस्कृति और भरोसा गौरवशाली, जटिल और सूक्ष्म है।'
इसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म के गाने बेशर्म में बदलाव किए जा सकते हैं और दीपिका की भगवा बिकिनी पर कैंची चल सकती है।
‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे।
साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को बताया हत्या
Published on:
29 Dec 2022 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
