
नई दिल्ली: जब से एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर लोगों को बताई, तभी से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने सवाल करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनके इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में कल्कि ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई बातें बताई।
कल्कि अपनी वेब सीरीज भम्र के लॉन्च पर पहुंची थीं। यहां पर उन्होनें प्रेग्नेंसी के लेकर कई सवालों का जवाब दिया है। कल्कि से जब पूछा गया कि प्रेग्नेंसी की सबसे अच्छी और बुरी बात क्या है के सवाल पर कल्कि ने कहा- सबसे अच्छी बात है कि आप खुद को भगवान की तरह महसूस करते हो। क्योंकि आपके अंदर एक जीव है। वहीं दूसरी ओर उलटी और तबीयत खराब होना इसकी सबसे बुरी बात है।
इसके अलावा कल्कि से जब पूछा गया कि भारत में बिना शादी के गर्भवती होना आज भी एक बहुत बड़ी बात है, ऐसे में क्या आपको डर नहीं लगा कि लोग क्या कहेंगे ? इस सवाल पर कल्कि ने कहा- हां पहली बार बताने में मैं जरा झिझक रही थी। क्योंकि मैं जानती थी कि कैसे कमेंट आएंगे और लोग किस तरह से जज करना शुरू कर देंगे। लेकिन बड़ी बात थी कि सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के अलावा हर किसी ने मेरा साथ दिया। सोशल मीडिया पर ही मेरे से सवाल पूछे जा रहे थे कि तुम्हारा पति कहां है?, टाइट कपड़े मत पहनो, अपना पेट मत दिखाई आदि। लेकिन चूंकि मैं एक लंबे अर्से से ग्लैमर फील्ड में हूं तो मुझे पता है कि ट्रोलर्स को कैसे इग्नोर करना है।
Published on:
30 Oct 2019 02:13 pm
