
people trolled amitabh bachchan promoting abhishek bachchan film dasvi
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अभिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की नई फिल्म दसवीं आज यानी 7 अप्रैल को रिलीज हो गई हैं। बता दे कि इस फिल्म को दिग्गज अभिनेता अभिताभ बच्चन ने जैसे ही प्रमोट की कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। जिसका अभिनेता अभिताभ ने बड़े खास अंदाज में जवाब दिया हैं।
अभिताभ बच्चन ने अपने बेटो की फिल्म दसवीं को जैसे ही प्रमोट किया कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने लगे। ट्रोलर्स को बिग बी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है। बिग ने कहा- हां मैं करता हूं, क्या कर लोगे? बता दें कि अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है।
अमिताभ बच्चन को अपने बेटे की फिल्म दसवी काफी पंसद आई हैं। उन्होने ट्विटर पर इस फिल्म की काफी ज्यादा तारिफ की हैं। बिग ने अपने बेटे की फिल्म का पोस्टर लगातार शेयर कर रहे हैं।
इसी पर कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसके जवाब में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा कि- जी हां हुजूर, मैं करता हूं, बधाई, प्रचार, मंगलाचार, क्या कर लोगे ? बता दे कि कई यूजर अमिताभ बच्चन को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे थे। कई दिनों से जिसको मुहतोड़ जवाब दिया हैं अमिताभ बच्चन ने।
बता दे कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने अपने पिता की लाइनों को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन को अपना उत्तराधिकारी बताया था। बिग बी ने ट्विटर पर लिखा था कि – “मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे वो मेरे बेटे होंगे!” इसके आगे बिग बी ने लिखा था कि “अभिषेक तुम मेरे उत्तराधिकारी हो, बस कह दिया तो कह दिया
सोशल कॉमेडी फिल्म दसवीं एक अनपढ़, भ्रष्ट और दिल से देसी राजनेता गंगा राम चौधरी (अभिषेक बच्चन) की कहानी हैं। जो जेल में एक नई चुनौती ‘एजुकेशन’ का सामना करता हैं। ठेठ हरियाणवी नेता के रूप में अभिषेक को देखना फैंस के लिए ट्रीट हैं। जाट नेता बने अभिषेक जंच रहे हैं।उनकी डायलॉग डिलीवरी भी उम्दा हैं। बता दे कि यह फिल्म उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी काफी ज्यादा पंसद आ रही हैं।
Updated on:
07 Apr 2022 01:21 pm
Published on:
07 Apr 2022 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
