8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्ट्रेस Ankita Lokhande की मस्तीभरी वीडियोज देख भड़के लोग, पूछा- इतनी जल्दी सुशांत को भूल गईं?

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) पर भड़ेक सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के फैंस फैंस ने कॉमेंट कर कहा भूल चुकी हैं सुशांत को अंकिता
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 26 Nov 2020, 5:40 PM IST

People Trolled Ankita Lokhande For Her Videos

People Trolled Ankita Lokhande For Her Videos

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput ) के देहांत को पूरे पांच महीने का समय हो चुका है। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार से लेकर उनके चाहने वाले काफी लंबे समय तक सदमे में थे। यही नहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ( Ankita Lokhande ) भी यह खबर सुनकर काफी समय तक सदमे में रही थीं। उनके करीबियों ने बताया था कि अंकिता इस बात पर यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि सुशांत की मौत हो गई है। वहीं कुछ समय अंकिता भी सामाने आई और सुशांत के लिए न्याय मांगने लगी। वह सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए इंसाफ के लिए पोस्ट शेयर करती रहती थीं। वहीं अब काफी लंबे समय से उन्हें सुशांत केस को लेकर कोई बात नहीं की है। जिसे लेकर अब एक बार से अंकिता के खिलाफ उंगलियां उठने लगी है।

दरअसल, अंकिता लोखंड़े काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन ( Vicky Jain ) संग एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह गाने बैंग-बैंग ( Bang Bang ) पर डांस करते हुए नज़र आए थे। दोनों का ही यह वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। वहीं अब सुशांत के फैंस अंकिता पर सवाल खड़े करने लगे हैं। सुशांत के फैंस का मानना है कि अंकिता अब सुशांत को पूरी तरह से भूल गई है।

यह भी पढ़ें- योगा मैट के साथ बांद्रा की सड़कों पर दिखीं Malaika Arora, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का यह अंदाज

अंकिता को ट्रोल करते हुए एक यूजर कॉमेंट करते हुए कहा है कि आप सच में बहुत खुश हो ना दी? क्या सुशांत सर को कभी न्याय महीं मिलेगा? वहीं एक दूसरे यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा है कि , 'बहन सुशांत के जाने के बाद कुछ ज्यादा ही खुश हो, राज़ क्या है? अब तो लगता है कि तुम भी उससे जलती थीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने अंकिता पर कटाक्ष कसते हुए लिखा है कि 'ऐसा लगता है कि सुशांत की मौत के बाद तुम अचानक बहुत ही खुश हो गई हो। शुक्र है कि सुशांत सिंह राजपूत तुम्हारा असली रंग देखने के लिए इस दुनिया में नहीं है।'

आपको बतातें चलें कि टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ( Ekta Kapoor ) के शो 'पवित्र रिश्ता' ( Pavitra Rishta ) से सुशांत और अंकिता नज़दीक आए थे। दोनों इसी शो के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। एक इवेंट के दौरान सुशांत ने प्रेस के सामाने कहा भी था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधन में वाले हैं। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए थे।