उन्होंने बताया कि इस बात पर सलमान ने जो जवाब दिया था उसे सुनकर उन्हें हिम्मत मिल गई थी। सलमान ने फोटोग्राफर से कहा कि वो पहले भाग्यश्री से ऐसा करने के लिए अनुमति मांगे। इसे सुनकर उन्हें एहसास हुआ कि वो उस एक्टर के करीब हैं जो कंसेंट पर विश्वास रखता है।
भाग्यश्री ने बताया, 'सलमान और उस फोटोग्राफर को यह अंदाजा नहीं था कि मैं पास ही खड़ी हूं और सब सुन सकती हूं। कुछ सेकंड्स के लिए मैं स्तब्ध रह गई लेकिन फिर मैंने सलमान का रिप्लाई सुना। उन्होंने फोटोग्राफर से कहा, मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगा। अगर आप ऐसा कोई पोज चाहते हैं तो आपको भाग्यश्री से बात करनी पड़ेगी।'
भाग्यश्री ने आगे कहा - 'उस समय हम सब न्यूकमर्स थे और फोटोग्राफर को लगा कि वह जैसा चाहेंगे हमें इस्तेमाल कर लेंगे। उस जमाने में किसिंग सीन्स स्क्रीन पर नहीं दिखाए जाते थे। लेकिन सलमान का यह रिप्लाई सुनकर मेरी जान में जान आई कि मैं सुरक्षित माहौल में काम कर रही हूं और उनकी इज्जत मेरी नजरों में बहुत बढ़ गई।' भाग्यश्री और सलमान खान की ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी। हालांकि इसके बावजूद भाग्यश्री लंबे वक्त तक फिल्मी दुनिया में नहीं ठहरी और उन्होंने जल्दी ही शादी कर घर बसा लिया था।