बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये सितारे नशे में धुत होने के बाद कुछ इस तरह दिखते हैं, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड में आए दिन पार्टियां होती रहती हैं। इन पार्टीज़ में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल होते हैं। कई बार पार्टी से सेलेब्स की नशे की हालत में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।

3 min read
bollywood celebs drunk photos

नई दिल्ली। ऐसे बहुत कम इंसान होते हैं जो नशा करना पसंद नहीं करते हैं। वरना हर कोई अपने जीवन में कभी न कभी नशे में होता है। किसी को शराब की लत होती है तो किसी को ड्रग्स की। बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे अलग नहीं हैं। बॉलीवुड में आए दिन पार्टियां होती रहती हैं। इन पार्टीज़ में इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स शामिल होते हैं। कई बार पार्टी से सेलेब्स की नशे की हालत में तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसे में हम आज आपको उन्हीं सेलेब्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसमें वह नशे की हालत में हैं।

रितिक रोशन

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर रितिक रोशन को भी कई बार बॉलीवुड पार्टीज़ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन इन पार्टी के अंदर क्या होता है, वो उनकी इस तस्वीर से साफ है। रितिक को देखकर कहा जा सकता है कि वो नशे में धुत हैं। उनकी आखें भी उनका हाल बयां कर रही हैं।

अमीषा पटेल

कहो न प्यार है से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं अमीषा पटेल को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन अमीषा अपनी पार्टीज के कारण भी सुर्खियों में आ जाती हैं। उन्हें पार्टीज का बहुत शौक है। ऐसे में कई बार उनकी भी नशे में धुत तस्वीरें सामने आई हैं।

सलमान खान

ये तो सभी जानते हैं कि सलमान खान को पार्टी करने का बेहद शौक है। वो खुद अपने घर और फार्म हाउस पर पार्टी होस्ट करते हैं। ऐसे में कई बार उनकी भी नशे में कई तस्वीरें वायरल हुई हैं।

रणवीर सिंह

इस लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम न आए, ये भला कैसे हो सकता है। क्योंकि उन्हें अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में स्पॉट किया जाता है। पार्टी में नशे की हालत में रणवीर अजीबो-गरीब हरकतें करने लगते हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का नाम भी इसमें आता है। शराब के नशे में शाहरुख का अपने ही दोस्तों के साथ झगड़ा हो चुका है। एक बार संजय दत्त की पार्टी में उन्होंने फराह खान के पति पर हाथ उठा दिया था।

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर की भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह नशे की हालत में नजर आते हैं। कहा जाता है कि उन्हें कम उम्र में ही शराब और सिगरेट की लत लग गई थी।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर की भी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं, जिसमें वह नशे की हालत में होती हैं। सभी जानते हैं कि करीना को पार्टीज़ का बेहद शौक है। उन्हें कई पार्टीज़ में स्पॉट किया जाता है। वह अपने घर पर भी पार्टी का आयोजन करती रहती हैं।

Published on:
07 Oct 2021 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर