
PM Modi and Akshay Kumar's Son Aarav photo
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वैसे तो हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन उनके बच्चे आमतौर पर इससे दूर ही दिखाई देते हैं। हालांकि हाल ही में अक्षय के बेटे आरव की एक तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वायरल (PM Modi and Akshay Kumar's Son Aarav photo) हो रही है। इस फोटो में पीएम मोदी आरव के कान खींचते हुए दिखाई (PM Modi pulled Aarav's Ear) पड़ रहे हैं। जाहिर है कि ये थ्रोबैक फोटो है लेकिन इंटरनेट पर एक बार फिर से छाई (Akshay Kumar son Aarav throwback photo) हुई है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। अक्षय कुमार के लिए भी ये बात गर्व की थी जब उनके बेटे की मुलाकात पीएम मोदी से इस तरह हुई। वैसे आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो पीएम मोदी आरव के कान खींच रहे हैं। तो चलिए आपको पूरा वाक्या बता देते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_) on
दरअसल, साल 2016 में आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान अक्षय कुमार के बेटे आरव की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से हुई थी। इस इवेंट में 50 देशों के 100 जंगी जहाजों ने हिस्सा लिया था। अक्षय कुमार अपने बेटे आरव के इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उस दौरान आरव की उम्र भी काफी कम थी। जब पीएम मोदी आरव से मिले तो उन्होंने मजाक में उनके कान खींच दिए और ये फोटो कैमरे में कैद (PM Modi and Aarav Photo) हो गई।
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर (Akshay Kumar Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा था- एक पिता के जीवन में ये गर्व का पल है जब प्रधानमंत्री आपके बच्चे के कान खींचे और कहे कि ये एक अच्छा लड़का है। अक्षय कुमार का पीएम मोदी से हमेशा से गहरा नाता रहा है। साल 2019 में तो उन्होंने पीएम मोदी का गैर राजनीतिक इंटरव्यू भी किया था जिसपर खूब मीम्स भी बने थे। इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा की थीं। वहीं अक्षय कुमार स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के ब्रांड एम्बेस्डर (Akshay Kumar Brand ambassador) भी हैं जिसको लेकर वो लगातार कई ऐड के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए नजर आ चुके हैं।
Published on:
03 Jun 2020 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
