Video: पूनम पांडेय आई सामने, सबको दिया बड़ा सरप्राइज! वीडियो बना इंटरनेट सेंसेशन
एक्ट्रेस पूनम पांडेय का निधन होने का दावा किया जा रहा है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि पूनम पांडेय सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर @poonampandeyreal अकाउंट से दी गई है। अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं हो पाई है की पूनम की कहा और कैसे डेथ हुई है। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। मॉडल-ऐक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर से कुछ घंटे पहले के उनके एक इंटरव्यू की क्लिप सामने आई है जिसमें वह कहती दिख रही हैं, "आपके सामने एक बहुत बड़ी न्यूज जल्द आने वाली है।" उन्होंने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगता है लोगों को सरप्राइज करना। जब वे सोचते हैं...कि यह सुधर रही है, तब...सरप्राइज़ करना और अच्छा लगता है।