3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जय गंगाजल’ की शूटिंग के दौरान प्रियंका के पैर छूते थे प्रकाश झा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि फिल्म जय गंगाजल की शूटिंग के दौरान उन्हें निर्देशक प्रकाश झा की टांग खिंचाई का मौका मिला।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Dec 23, 2015

 Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि फिल्म जय गंगाजल की शूटिंग के दौरान उन्हें निर्देशक प्रकाश झा की टांग खिंचाई का मौका मिला। यह फिल्म केवल झा द्वारा निर्देशित ही नहीं, बल्कि अभिनीत भी है। जी हां फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, वहीं अभिनय में वरिष्ठ होने के कारण प्रियंका ने झा का मजाक उड़ाया है।

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान यहां जब प्रियंका से पूछा गया कि वह प्रकाश झा को अभिनेता या निर्देशक के रूप में किसके लिए प्राथमिकता देंगी। इस पर उन्होंने कहा, मैं उन्हें निर्देशक के रूप में बहुत पसंद करती हूं। सह-कलाकार के रूप में मैं उनकी टांग खिंचाई कर सकती हूं।

झा ने कहा, हमारे बीच शुरू में ही एक करार हो गया था कि हर सुबह सेट पर पहुंचने के बाद मैं उनके पैर छूऊंगा। वह मुझे आशीर्वाद देंगी और तभी मैं उनके साथ काम कर सकता हूं। अब अगर वह मेरी सीनियर हैं तो मैं क्या कर सकता हूं। मैं उन्हें सीनियर ही मानूंगा।

फिल्म में प्रियंका को मैडम सर बोलते झा को देखा जाएगा। इसमें दोनों के बीच कुछ तीखे संवाद और कुछ एक्शन दृश्य भी हैं। प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने शूटिंग के दौरान प्रकाश झा को धमकाने की कोशिश की तो इस पर प्रियंका ने कहा, मुझे अपनी सीमा पता है। मैं अपनी सीमाएं कभी पार नहीं करती।



ये भी पढ़ें

image
Story Loader