11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम उम्र में इस लड़की की जबरदस्ती होगी पाकिस्तानी लड़के से शादी’, जानवरों की तरह जुल्म, कांप उठेगी रूह

Prapti Shukla Bollywood debut with The Diplomat पाकिस्तानी लड़के से शादी करने के लिए मजबूर किया जाएगा और बाद में उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Krishna Pandey

Aug 25, 2023

prapti_shukla_.jpg

अभिनेत्री प्राप्ति शुक्ला ने कहा, "आखिरकार अपना बॉलीवुड सपना सच होने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।

टीवी सिटकॉम 'वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से' में गुनगुन की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्राप्ति शुक्ला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह आगामी फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आएंगी।

अभिनेत्री प्राप्ति शुक्ला ने कहा, "आखिरकार अपना बॉलीवुड सपना सच होने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। डिप्लोमैट एक अद्भुत फिल्म होगी और मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं।"

उन्‍हाेंने कहा, "मैं सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की की भूमिका निभाऊंगी, जिसे एक पाकिस्तानी लड़के से शादी करने के लिए मजबूर किया जाएगा और बाद में उत्पीड़न का शिकार होना पड़ेगा। मेरी भूमिका का कहानी से अच्छा संबंध है, जिसका अभी खुलासा नहीं किया जा सकता। मुझे यकीन है कि मेरे दर्शक मुझे देखकर आनंद लेंगे।"

यह फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है और फिल्म की पटकथा रितेश शाह ने लिखी है। इसका निर्माण टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है।

प्राप्ति ने कहा, "मैं धन्य हूं और अपने वर्तमान टीवी शो के निर्माताओं की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे शूटिंग के लिए यात्रा करने की अनुमति दी। हमने हिमाचल प्रदेश के दारचा और आसपास के क्षेत्र में शूटिंग की। यह एक यादगार अनुभव था। मेरी मां ने भी मेरे साथ यात्रा की।''

'द डिप्लोमैट' 11 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग