13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह अभिनेत्री चाहती है क्रिकेट में लीगल हो सट्टेबाजी, दिया यह तर्क

तनुश्री विवाद पर अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे साथ ऐसा होता तो मैं कूट देती।'
2 min read
Google source verification
preity zinta

preity zinta

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने एक कार्यक्रम के दौरान तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर अभिनेत्री ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सभी देशों और सभी इंडस्ट्री में है।

पुरुषों के साथ भी है यह समस्या:
एक कार्यक्रम के दौरान तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर प्रीति जिंटा ने कहा कि इस बात को स्वीकार करने की जरूरत है कि इंडस्ट्री में यह दिक्कत है और यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हर इडंस्ट्री और सभी देशों में होता है। साथ ही प्रीति ने कहा कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि पुरुषों के साथ भी है।

मेरे साथ होता तो कूट देती:
प्रीति ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान कहा,'अगर कोई आपसे रात को 2 बजे कहे कि मेरे कमरे में आओ मेरे पास आपके ल‍िए रोल है, तो आप मूर्ख हैं। आपको अपने दिमाग का इस्‍तेमाल करना चाहिए।' साथ ही उन्‍होंने कास्टिंग काउच के बारे में कहा,'मेरे साथ ऐसा होता तो मैं कूट देती।'

क्रिकेट में लीगल हो सट्टेबाजी:
कार्यक्रम के दौरान प्रीति ने क्रिकेट में सट्टेबाजी के बारे में कहा कि सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए। अभिनेत्री ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि सट्टेबाजी से सरकार को राजस्व प्राप्‍त हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीसीसीआई भी इसे लीगल किए जाने का सुझाव दे चुका है। उन्होंने कहा, 'आप हर एक व्‍यक्‍त‍ि का लाई डिटेक्‍टर टेस्‍ट नहीं कर सकते। लोगों के अंदर पकड़े जाना का डर होता है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग