4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से अपने ही घर में इस एक्ट्रेस की कर दी गई थी बेहरमी से हत्या, देव आनंद के भाई संग रहती थी लिव-इन में

priya rajvansh 19 साल बाद भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी।

2 min read
Google source verification
Priya Rajvansh death

Priya Rajvansh death

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिया राजवंश की आज डेथ एनिवर्सी है। उनका जन्म शिमला में हुआ था। प्रिया बॉलीवुड की बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। प्रिया का नाम देव आनंद के भाई चेतन आनंद के साथ काफी सुर्खियों में रहा। लेनिक मौत आज भी एक गुत्थी बनी हुई।

प्रिया राजवंश ने शिमला से ग्रेजुएशन करने के बाद लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट से पढ़ाई की। उसी दौरान लंदन में एक फोटोग्राफर द्वारा क्लिक प्रिया की फोटो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई। फिर क्या था उनकी खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड में होने लगे। खबरों की मानें तो प्रिया की तस्वीर देखकर चेतन आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म 'हकीकत' के लिए कास्ट किया था। इसी फिल्म के दौरान दोंनो एक दूसरे के करीब आए और उनके अफेयर की खबरें पूरे बॉलीवुड में मशहूर हो गईं थी। बता दें कि चेतन उस वक्त अपनी पत्नी से अलग ही हुए थे कि उन्हें प्रिया का साथ मिल गया। चेतन पत्नी से अलग होने के बाद प्रिया के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे। प्रिया की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'हीर रांझा', 'हंसते जख्म', 'हिंदुस्तान की कसम', 'कुदरत' जैसी फिल्मों में नजर आई।

3kdvaचेतन की मौत के बाद उनकी प्रोपर्टी में से कुछ हिस्सा प्रिया को भी मिला। 27 मार्च, 2000 को चेतन के जुहू स्थित बंगले में प्रिया की हत्या कर दी गई। जिसका आरोप चेतन आनंद के दो बेटों केतन, विवेक और उनके कर्मचारियों माला चौधरी व अशोक पर लगाया गया। इसके बाद साल 2002 में चारों को उम्रकैद की सजा दी गई। इस कोर्ट के आदेश के खिलाफ चारों की याचिका को मुंबई हाई कोर्ट ने 2011 में स्वीकार कर लिया। लेकिन अब तक उनकी माउथ की गुत्थी नहीं सुलझी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग