16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका ने बदला आशियाना, अगस्त के अंत में होंगी शिफ्ट

खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नए आशियाने में बसने वाली हैं....

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sudha Verma

Jul 20, 2015

priyanka chopra

priyanka chopra

मुंबई। खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नए आशियाने में बसने वाली हैं। जी हां कहा जा रहा है कि प्रियंका लंबे समस से अपने लिए नया घर तलाश रही थी और उनकी खोज अब पूरी हो गई ह।
priyanka-chopra-55a9d69ea5b32_l.jpg">
सूत्रों की माने तो एक्ट्रेस ने विले पार्ले के सामने जमनाबाई नर्सरी स्कूल के पास एक जमीन खरीद ली है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

खबरों की माने तो प्रियंका इन दिनों अंधेरी वेस्ट के पास यारी रोड़ में रह रही है, लेकिन उन्हे मां और बड़े भाई के साथ रहने के लिए उनके घर की जगह कम पड़ रही थी जिसके चलते उन्होनें नए घर में शिफ्ट होनें का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो अगस्त के अंत तक प्रियंका नए घर मे शिफ्ट हो जाएंगी।

कहा जा रहा है कि प्रियंका ने कर्मयोग बिल्डिंग का पूरा चौथा फ्लोर खरीद लिया है। साथ ही इसके इंटीरियर का काम अभी चल रहा है जो इस महीने के अंत तक खत्म हो जाएगा। आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल की शूटिंग में व्यस्त है और वह अमेरिकी धारावाहिक के लिए जल्द ही विदेश के लिए रवाना होंगी। हालांकि प्रिंयका की ओर से कोई कथा कथित बयान अभी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

image