
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अमरीकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं।

बता दें कि बीती रात प्रियंका और निक का परिवार मुंबई के एक होटल में डिनर करने पहुंचे।

उस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

निक जोनस और उनके पैरेंट्स के साथ प्रियंका के पैरेंट्स भी नजर आए।

बता दें कि दोनों के परिवार की मौजूदगी में इनकी रोका सेरेमनी का कार्यक्रम किया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।