
Priyanka chopra and nick jonas wedding fake controversy
हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने कथित बॅायफ्रेंड निक जोनस संग शादी कर ली है। शादी के बाद इस जोड़े ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी थ्रो की। बता दें प्रियंका, निक जोनस से 10 साल बड़ी हैं। शादी के बाद निक और प्रियंका काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन हाल में एक वेबसाइट ने इस शादी को झूठा बताया है। जी हां, इस वेबसाइट ने शादी को चालबाजी तक कह डाला। जिसे लेकर हुई निंदा के बाद उस वेबसाइट को न सिर्फ माफी मांगनी पड़ी बल्कि वो लेख हटाना भी पड़ा।
बता दें निक जोनस के भाई जॉ जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने भी एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है।
ये आर्टिकल ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा। इस लेख में दावा किया गया कि निक जोनस ‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया।
जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया।
‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्विटर पर लिखा, ‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।'
सोफी और जॉ जोनस के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आईं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’ गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है।
Published on:
06 Dec 2018 08:36 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
