
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में एक कार्यक्रम में सब्यसाची की काली साड़ी में नजर आईं।

प्रियंका की तस्वीरें शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर सामने आईं और प्रियंका के फैंस उनके इस नए लुक को देखकर खुश हो गए।

फैंस को उनका ‘देसी गर्ल’ लुक याद आ गया।

उन्होंने अपनी ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी को काले ब्लाउज के साथ पहना साथ ही प्रियंका ने ज्वैलरी और मेकअप को कम रखा।