बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने वेकेशन से शेयर की अपनी बेहद हॉट फोटोज़, बिकिनी में आईं नजर

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से तहलका मचा दिया है। दरअसल, इन दिनों प्रियंका स्पेन में अपना वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

2 min read
Oct 07, 2021
priyanka chopra

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। मॉडलिंग से अपनी शुरुआत करने वालीं प्रियंका अब हॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। यही वजह है कि उनकी दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं। लेकिन एक्टिंग के अलावा, प्रियंका फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बिकिनी तस्वीरों से तहलका मचा दिया है। दरअसल, इन दिनों प्रियंका स्पेन में अपना वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज़ में प्रियंका का काफी बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। प्रियंका ने अपनी बिकिनी फोटो भी शेयर की हैं।

तस्वीरों में उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) और उनके अपकमिंग शो Citadel के कुछ साथी भी नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की हैट पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में समुद्र में मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं, एक फोटो में वह रेड कलर की बिकिनी में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन पर अभी तक २३ लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा है, कमाल की लड़की।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा Matrix 4: Resurrections और रोमांटिक कॉमिडी Text For You फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, काफी वक्त बाद वह बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आएंगी। वह 'जी ले जरा' फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं।

Published on:
07 Oct 2021 06:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर