
Priyanka Chopra
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते कहर से पूरी दुनिया इसके संक्रमण से बचने के प्रयास कर रही है। दुनिया की आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स लॉकडाउन का पालन बाखूबी से कर रहे है। और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर पर रहने की अपील भी कर रहे हैं। हर बड़े सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया की मदद से अपने फैन्स को तरह तरह के वीडियो भी पोस्ट करते हुए उन्हें अपने बारे में भी बता रहे है।
View this post on InstagramA post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on
अभी हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो लाइव थीं। जिस समय प्रियंका वीडियों बनाकर अपने फैन्स से बातचीत कर रही थीं तभी उनके पति निक जोनास को कुछ खुराफाती हरकत करने लगे। हालांकि प्रियंका को उस समय नहीं पता था कि उनके लाइव के बीच में उनके पति निक इस तरह की हरकत भी कर सकते है।
View this post on InstagramA post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on
लेकिन यह बात उस समय और फनी लगने लगी, जब प्रियंका के मुंह खोलते ही बर्तनों की अवाज तेज होने लगी। और उस दौरान एक्ट्रेस का चेहरा देखने लायक था थोड़ी देर के लिए वे चुप हो गईं। अब प्रियंका के इंस्टा लाइव का ये फनी हिस्सा बनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Imperfect Perfections (@priyankachopra_globe) on
निक पर गुस्सा प्रियंका?
वायरल हो रहे वीडियो में आप वो सभी कुछ देख सकते है जो प्रियंका चोपड़ा के कैमरा में सामने आते ही ये घटनाए होने लगी। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि प्रियका के पीछे निक रसोई से बाहर जाते नजर आ रहे हैं। और प्रियंका फैन्स से बात करने में व्यस्त हैं। जिसमें वो कुछ गंभीर बाते बताने की कोशिश कर रही है। और निक उसी समय एक कमरे में जाते हैं और बर्तन गिराने लग जाते हैं, जिसकी आवाज बहुत तेज होती है और प्रियंका बीच में बोलते हुए चुप हो जाती हैं। इसके साथ ही उनके चेहरे पर परेशानी और थोड़ा गुस्सा भी देखा जा सकता है.
अब यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैन्स इस वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं। और अपनी अपनी प्रतिक्रियाए भी दे रहे है।
Updated on:
18 Apr 2020 11:32 am
Published on:
18 Apr 2020 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
