बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की खास फोटो

प्रियंका अपने ससुरवालों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह अपनी सास डेनिस जोनस से बेहद प्यार करती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने विश किया है।

2 min read
Priyanka Chopra Wishes Mother In Law On Her Birthday

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। दोनों को पावर कहा जाता है। उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। निक के अलावा प्रियंका अपने ससुरवालों के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह अपनी सास डेनिस जोनस से बेहद प्यार करती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर प्रियंका ने विश किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीर पोस्ट की हैं। एक में दोनों टेबल के सामने बठी हैं और पोज़ दे रही हैं। दूसरी फोटो में प्रियंका की सास का नटखट अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने हैट पहनी हुई हैं, वहीं उनकी सास जीभ बाहर निकालकर कूल अंदाज में पोज़ दे रही हैं।

इन दो तस्वीरों के साथ प्रियंका कैप्शन में लिखती हैं, 'जन्मदिन मुबारक हो, मैं सौभाग्यशाली हूं कि आप मेरी जिंदगी में हैं। आज के दिन ढेर सारा प्यार और खुशियां भेज रही हूं। आपको बहुत प्यार और मिस कर रही हूं।' इसके बाद प्रियंका उनसे शिकायत करते हुए कहती हैं कि हमें साथ में और तस्वीरें खिंचवाने की जरूरत है। प्रियंका की इस पोस्ट पर अब तक 8 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, फैंस सास-बहू की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में नजर आई थीं। इसमें वह एक्टर राजकुमार के साथ दिखाई दी थीं। इसके अलावा, इन दिनों वह रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज पर भी काम कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात साल ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई थी। इसी के बाद निक ने प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें प्रपोज किया था। दोनों ने साल 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। जिसके बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं।

Published on:
13 Jul 2021 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर