18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा ने मां बनने पर कही अपनी दिल की बात, करना पड़ेगा अभी थोड़ा इंतजार

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

2 min read
Google source verification
priyanka_nick_2.jpg

नई दिल्ली: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इस दौरान वो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के द्वारा एक इंटरव्यू में मां बनने को लेकर उनका बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

एक ब्रिटिश मैगजीन से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि इस साल वो अपने प्रोजेक्टस में काफी बिजी हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने कहा था कि परिवार होना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह हमेशा रहा है। यह कुछ ऐसा है जो मैं निश्चित रूप से करना चाहती हूं और मैं उम्मीद कर रही हूं कि जब भी, सही समय पर, ईश्वर चाहेगा तब ऐसा होगा।

इससे पहले भी 'द स्काई इज पिंक (The Sky is Pink)' फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों को लेकर कहा था कि 'मैं जब 12 साल की थी तब से ही मां बनना चाहती थी। मुझे बच्चों से बहुत प्यार है। मैं हमेशा से बच्चे चाहती थी और जब वक्त आएगा ये हो जाएगा।'

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों को जागरुक करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने लाइव चैट में WHO के डॉक्टर से कोरोना को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली थीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।