26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर भड़के पाकिस्तानी स्टार्स, UN की एंबेसडरशिप वापस लेने तक की करी मांग

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट किया हैं। भारतीय वायुसेना की बहादुरी को लेकर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जय हिंद।'

2 min read
Google source verification
priyanka chopra

priyanka chopra

इस दिनों पूरा देश जहां 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक की तारीफ कर रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी जांबाजी को सोशल मीडिया पर सलाम कर हरे हैं। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) ने भी IAF की बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। लेनिक वह अपने इस ट्वीट के बाद ही ट्रोल होने लगीं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ट्वीट किया हैं। भारतीय वायुसेना की बहादुरी को लेकर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जय हिंद।' इसके साथ ही उन्होंने तिरंगे का इमोजी बनाया। इस ट्वीट के बाद से ही प्रियंका ट्रोल हो रही हैं। उन्हें भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान में ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स का कहना है कि UN एंबेसडर होने के नाते एक्ट्रेस को शांति की अपील करनी चाहिए। उल्टा वह युद्ध का समर्थन कर रही हैं।

वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस अरमीना खान ने खुलकर प्रियंका को आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रियंका के ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा- क्या?!!! लेकिन क्या आप @UNICEF की गुडविल एंबेसडर नहीं हैं?

यही नहीं UN को एक्ट्रेस से एंबेसडरशिप वापस लेने तक की मांग की जा रही है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पिता इंडियन आर्मी में थे। प्रियंका का मिलिट्री एक्शन का समर्थन करना ट्रोलर्स को पसंद नहीं आ रहा है।

बता दें कि 'जिंदगी गुलजार है' फेम एक्ट्रेस सनम सईद ने लिखा, 'निर्दोष लोगों की हत्या की शर्म को ढंकने के लिए कोई भी झंडा इतना बड़ा नहीं है।' वहीं एक्ट्रेस माहिरा खान ने लिखा, 'इससे बुरा कुछ नहीं, युद्ध करना सबसे बड़ी मूर्खता है। समझदार बनो, पाकिस्तान जिंदाबाद।'

सजल अली ने लिखा है, 'युद्ध दो धर्मों और दो देशों के बीच नहीं होनी चाहिए। ये तो गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा बीमारी और आतंकवाद के खिलाफ होनी चाहिए। ये हमें चाहिए। युद्ध हमेशा ऑफ द टेबल होनी चाहिए।'