Ekta Kapoor React On Hindustani Bhau
नई दिल्ली। टेलीविज़न और फिल्मों की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ( Producer EktaKapoor ) की वेब सीरीज़ ट्रिपल एक्स ( xXx: uncensored 2 ) पर विवादों का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है। एकता कपूर के ऊपर कई अलग-अलग राज्यों में शिकायत दर्ज ( Complaint Against Ekta Kapoor ) हो चुकी है। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर भी उन्हें रेप ( Rape Threat ) की धमकियां मिलनी लगी हैं। एकता पर मुसीबतों का पहाड़ तोड़ने में बिग बॉस 13 ( Bigg Boss ) फेम हिंदुस्तानी भाऊ ( Hindustani Bhau ) का भी एक बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने xXx: अनसेंसर्ड 2 ( xXx: uncensored 2 ) में सैनिकों के अपमान ( Army Insult ) की बात को लेकर एकता और उनकी मां शोभा कपूर ( Shobha Kapoor ) के खिलाफ मुंबई के खार ( Mumbai Police ) पुलिस स्टेशन में शिकायत ( File Complaint Against ) दर्ज कराई थी। जिस पर अब एकता का रिएक्शन आया है।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
xXx: अनसेंसर्ड 2 के खिलाफ चले रहे हंगामें के बीच बीते दिन एकता कपूर ( Ekta Kapoor Statement ) ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने हिंदुस्तानी भाऊ द्वारा लगाए गए सभी आरोपों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को ऐसा लगता है कि वह बहुत बड़ा क्रांतिकारी ( Revolutionary Man ) है। उसे लगा कि वह उन्हें और उनकी मां को गलियां देगा तो उसके ट्रोलर्स ( Abused and Troll ) भी यही काम करेंगे। एकता ने इस बीच बताया कि उन्हें उनकी वजह से रेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने इस बारें में हिंदुस्तानी भाऊ को जवाब देते हुए कहा कि ये सेक्स या फिर आर्मी से जुड़ा मामला तो है नहीं क्योंकि वह एक लड़की को रेप करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने सीरीज़ में दिखाए सेक्स का विरोध तो किया लेकिन रेप करने की बात भी कही। तो इसका मतलब सेक्स तो बहुत बुरा है लेकिन रेप करने में कोई बुराई नहीं हैं।
बता दें इस वीडियो में एकता ने माना ( Ekta accepted her mistake ) कि उनकी तरफ से जो गलती हुई है वह उसके लिए काफी शर्मिंदा हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि सीरीज़ से सभी इंटीमेट सीन्स ( Remove Intimates Scenes ) को भी हटा दिया है। उनका कहना है कि वह सभी सीन्स काल्पनिक ( Imaginary scene ) थे। वह उसके लिए भारतीय सेना से मांगी मांगने के लिए तैयार हैं। साथ वह सैनिकों की पत्नियों से भी माफी मांगती हैं। बता दे सीन में एक्ट्रेस अदीति कोहली ( Aditi Kholi ) ब्वॉयफ्रेंड संग भारतीय सेना ऑफिसर की ड्रेस पहनाकर इंटीमेट सीन दिए थे। जिसे लोगों ने इंडियन अर्मी का अपमान बताया है। जिसकी वजह से यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
Published on:
07 Jun 2020 03:06 pm
