19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोट के कारण ‘सिम्बा’ का हिस्सा नहीं बन सकेंगे आर.माधवन, ट्विटर पर जताया अफसोस

कंधे में चोट लगने के कारण अभिनेता आर. माधवन निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Mar 26, 2018

r.madhvan

r.madhvan

बॅालीवुड अभिनेता आर. माधवन ने फिल्म 'सिम्बा' में काम करने से साफ इनकार कर दिया है। खबरों के मुताबिक कंधे में चोट लगने के कारण वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। पहले कहा जा रहा था कि आर. माधवन फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। लेकिन उनके मना करने के बाद अब एक बार फिर फिल्ममेकर्स विलेन की खोज में जुट गए हैं।

पिछले सप्ताह माधवन की कंधे की सर्जरी हुई थी। अभी वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। अपनी चोट के कारण वह हाल में नवदीप सिंह की एक्शन दृश्यों से भरी ऐतिहासिक फिल्म से बाहर जा चुके हैं। और अब वह फिल्म 'सिम्बा' में भी नजर नहीं आएंगे।

इस बारे में खुद माधवन ने ट्विटर के जरिए बताया है। उन्होंने लिखा, ''दोस्तों, मैं अपने बेटे की तरह ही रोहित शेट्टी और उनकी फिल्मों का बड़ा फैन हूं। इस बात से हम दोनों का दिल टूट गया है कि अपनी इंजरी के कारण मैं इस फिल्म में काम नहीं कर पाऊंगा। मैं अभी रिकवर कर रहा हूं लेकिन एक बहुत अच्छा और रोमांचक अवसर मैंने खो दिया है।''

'सिम्बा' की स्टार कास्ट
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में एक्टर रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। साथ ही इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी रणवीर के अपोजिट कास्ट की गई हैं।

'फन्ने खां' में हुआ था ये रोल ऑफर
वैसे कुछ दिनों पहले आर माधवन अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'फन्ने खां' को लेकर भी चर्चा में आए थे। इस फिल्म में उन्हें ऐश्वर्या के लव इंट्रेस्ट का रोल निभाना था। लेकिन माधवन ने मेकर्स से 15 दिन की शूट के लिए 1.5 करोड़ रुपए मांग लिए थे। जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें इनकार कर एक्टर राजकुमार राव को कास्ट कर लिया था।

इस बारे में जब माधवन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि डेट न होने के चलते वो ओमप्रकाश मेहरा की 'फन्ने खां' में काम नहीं कर पाए।