2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raazi BOC: हुस्न से नहीं, इस बार एक्टिंग से किया आलिया ने सबको मदहोश, फिल्म ने कमाए…

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म राजी ने बॉक्स ऑफिस पर 56.59 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

May 18, 2018

raazi box office collection

raazi box office collection

मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म 'राजी'11 मई को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘राजी’ हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत ’ पर आधारित है। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक ऐसे जासूस की भूमिका अदा की है जो पाकिस्तान में जासूसी करने के लिए पाकिस्तानी सेना के एक अफसर से ब्याह रचा लेती है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस
फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने वीकेंड के दौरान करीब 33 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म अब तक 56.59 करोड़ से की कमाई कर चुकी है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और दूसरे सप्ताह में फिल्म 75 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकती है। फिल्म को समीक्षकों तथा दर्शकों की सराहना मिल रही है।

कम बजट की फिल्म
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। बताया जा रहा था कि 'राजी' का बजट लगभग 30-35 होगा पर फिल्म पहले ही बजट का पैसा निकालने में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी हरिंदर सिक्का के नॉवल 'कॉलिंग सहमत' पर बेस्ड है, जो कि सच्ची घटना से इंस्पायर्ड है। यह कहानी कश्मीर निवासी हिदायत खान (रजित कपूर) से शुरू होती है, जो कि व्यवसाय करने के साथ देश के लिए जरूरी खुफिया जानकारियां भी जुटाता है। उसकी बेटी सहमत (आलिया भट्ट) दिल्ली में कॉलेज एजुकेशन कर रही है। इसी दौरान हिदायत पाकिस्तान में अपने दोस्त ब्रिगेडियर सैयद (शिशिर शर्मा) से मुलाकात करके लौटता है। उसे महसूस होता है कि पाकिस्तान कुछ ऐसा करने की फिराक में है, जिससे भारत को नुकसान हो सकता है। वह यह बात अपने दोस्त इंडियन इंटेलिजेंस ऑफिसर खालिद मीर (जयदीप अहलावत) को बताता है और वह सहमत को खुफिया जानकारी जुटाने के लिए पाकिस्तान भेजने की कहता है। इस काम को अंजाम देने के लिए वह सैयद के बेटे इकबाल (विक्की कौशल) से सहमत की शादी कर देता है। पाकिस्तान पहुंच कर सहमत मिशन शुरू करती है। इसके बाद कई ट्विस्ट्स और टन्र्स के साथ कहानी आगे बढ़ती है।

Story Loader