
राधिका मर्चेंट- अनंत अंबानी
Radhika Merchant Video: अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी 2024 के खास मौके पर बप्पा का अपने घर एंटीलिया में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल हुए। 8 सितंबर को अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया। इस खास मौके पर भी कई हस्तियां शामिल हुई। गणपति विसर्जन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस जश्न के दौरान का राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल इस वीडियो में राधिका मर्चेंट फूलों से भरे रथ से गिरते- गिरते बच गई हैं। राधिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग चिंता जता रहे हैं।
अंबानी परिवार में गणेश विसर्जन को उत्सव के दौरान राधिका मर्चेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट फूलों से भरे हुए रथ से नीचे उतरने की कोशिश करते हुए दिखती हैं। रथ पर फूलों की माला और सजावट के साथ वहां मौजूद लोगों की वजह से राधिका के लिए वहां से उतरना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इस दौरान राधिका मर्चेंट ने भी हैवी कपड़े पहने होती हैं जिसकी वजह से भी उनको रथ से उतरने में दिक्कत होती है। राधिका मर्चेंट जैसे ही रथ से उतरने की कोशिश करती हैं उनकी पैर फिसल जाता है और वो सीढ़ियों पर ही बैठ जाती हैं। इस दौरान रथ पर मौजूद लोग उनके सम्भलते हुए दिखते हैं। रथ को लोगों ने राधिका मर्चेंट को अपनी हाथ पकड़ाया जिसका सहारा लेते हुए वो खुद को संभालते हुए उठती हैं।
राधिका मर्चेंट के इस तरह से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग चिंता जता रहे हैं क्योंकि गणेश बप्पा के आगमन के दिन राधिका मर्चेंट के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थी। गणपति उत्सव के दौरान राधिका मर्चेंट के वीडियो और फोटो वायरल हुए थे जिसके बाद उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आना शुरू हो गई थी। राधिका मर्चेंट का उनकी सासू मां ध्यान रखती हुई नजर आई थीं। इस दौरान राधिका भी अपने पेट पर लगातार हाथ फेरते हुए दिखीं थी जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें फैलने लगी थीं। नीता अंबानी की बहु की प्रेग्नेंसी की खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात की काई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
अंबानी परिवार की गणेश पूजा और बप्पा के दर्शन के लिए कई मशहूर हस्तियां एंटीलिया दिखाई दिए थे। एक्टर सुनील शेट्टी से लेकर क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ तक और भी कई जानी-मानी हस्तियां इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए अंबानी निवास पर पहुंचीं।
Published on:
10 Sept 2024 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
