
Rahul Bose
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस ( Rahul Bose ) का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में राहुल बोस ने एक होटल पर नाराजगी जाहिर की है। उनकी नाराजगी की वजह 2 केले हैं। होटल ने इन 2 केलों के लिए 442.50 रुपए चार्ज किए हैं।
दरअसल, एक शूट के लिए राहुल बोस चंडीगढ़ में थे। वहां वह होटल JW Marriott में ठहरे। स्टे के दौरान राहुल ने वर्कआउट किया। इसके बाद उन्होंने 2 केले भेजने का आॅर्डर किया। केले तो आए लेकिन उनके साथ जो बिल आया, उसे देखकर एक्टर का दिमाग चकरा गया।
राहुल बोस ने बिल को देखकर एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने होटल की ओर से 2 केलों का बिल दिखाया। होटल ने 2 केलों के लिए 442.50 रुपए का बिल थमा दिया।
राहुल का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इंटरनेट पर लोगों ने इस बारे में गुस्सा भी जाहिर किया। वहीं, बहुत से लोग राहुल के साथ घटी इस घटना पर मजेदार जोक्स और मिम्स बनाना शुरू कर दिया।
Published on:
24 Jul 2019 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
