10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल राय की सेहत में हुआ सुधार, अब ले रहे स्पीच थेरेपी…..

राहुल राय की सेहत में हुआ सुधार, अब ले रहे स्पीच थेरेपी....

less than 1 minute read
Google source verification
 राहुल रॉय

राहुल रॉय

बॉलीवुड अभिनेता राहुल राय की सेहत में अब सुधार नजर आ रहा है। इसी कारण उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने राहुल को स्पीच और फिजिकल थेरेपी देना शुरू कर दिया है। ताकि वह जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएं।

जानकारी के अनुसार राहुल राय के बहनोई रोमीर ने बताया कि वे अब खतरे से बाहर है और उन्हें आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। आपको बता दें कि राहुल फ़िल्म ***** एलएसी लाइव द बैटल" की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। ऐसी जानकारी आई है कि मौसम के कारण उन्हें यह तकलीफ हुई थी। दरअसल कारगिल में शूटिंग के दौरान तापमान माइनस 15 डिग्री सेंटीग्रेड है। जहां शूटिंग कर रहे निशांत सिंह मलकानी ने बताया कि कारगिल में -15 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान है जहां हम शूटिंग कर रहे हैं। यह निशांत की ओटीटी डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म को नितिन कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग