2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सक्लूसिव : फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने सिनेमाघर खोलने को लेकर बताया ऐसा फॉर्मूला, यहां जानिए

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाघर के मालिक राज बंसल ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत में अगस्त में थिएटर खुलने पर विस्तार चर्चा की और अपने अनुभव शेयर किए....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 25, 2020

raj bansal

raj bansal

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (आईबी) ने केन्द्रीय मंत्रालय से अगस्त में सिनेमाघरों को खोलने की सिफारिश की। मंत्रालय के पदाधिकारियों ने हाल ही सीआईआई मीडिया समिति से इस पर बैठक में चर्चा की। इस मीटिंग में यह फॉर्मूला भी सुझाया गया है कि पहली पंक्ति में एक सीट के अंतर से लोग बैठें उसके बाद की पंक्ति को खाली रखा जाए। कुछ सिनेमा मालिक इस फॉर्मूले को बेकार बता रहे हैं तो कुछ इस पर सहमत हैं। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाघर के मालिक राज बंसल ( Raj Bansal ) ने पत्रिका एंटरटेनमेंट से खास बातचीत में अगस्त में थिएटर खुलने पर विस्तार चर्चा की और अपने अनुभव शेयर किए।

'तय हो नई गाइडलाइंस'
राज बसंल का कहना है कि चीन, हॉन्ग कॉन्ग, इटली, टेक्सास सहित अन्य कंट्रीज में सिनेमाघर खुल गए हैं भारत में भी खुलने चाहिए। देश में बाकी सारे बिजनेस चल रहे हैं पर अब त क थिएटर्स बंद हैं। सरकार नई गाइडलाइंस तय करें और सिनेमाघर खोले। क्योंकि एक बार लोगों के दिलों से कोरोना संक्रमण का डर निकलना होगा। चाहे एक सीट छोड़कर एक सीट पर दर्शक बिठाने वाला फॉर्मूला हो या साफ—सफाई, हाइजीन, सेनेटाइजेशन, मास्क सहित अन्य सावधानियां।

'नुकसान ज्यादा कमाई कम'
'कुछ सिनेमाघर मालिकों 25 फीसदी दर्शक वाले फॉर्मूले पर सहमत है तो कुछ असहमत। दरअसल, इससे कमाई कम और नुकसान ज्यादा होने की उम्मीद है। क्योंकि बिजली, स्टाफ, साफ—सफाई ओर अन्य सावधानियों में सिनेमा मालिकों का पहले के मुकाबले ज्यादा खर्च होगा। वहीं कोरोना के डर से दर्शक कंटीन और अन्य जरूरत के सामान की बिक्री पर भी फर्क पड़ेगा।'

'वैक्सीन आने तक हम तैयार हो जाएंगे'
बंसल ने कहा, 'नवंबर—दिसंबर तक कोरोना वायरस की वैक्सीन आने की संभावना है। अगर 25 फीसदी दर्शकों के साथ भी सिनेमाघर खुलते हैं तो जब तक वैक्सीन आएगी सिनेमाघरों में पहले की तरह दर्शक जुटने शुरू हो जाएंगे। लोगों के दिमाग से कोरोना का डर निकल जाएगा। मुझे एक सीट छोड़कर एक सीट दर्शक को बिठाने वाला फॉर्मूला समझ नहीं आया। मेरा मानना है कि इसकी बजाय एक परिवार के सदस्यों को ए कसाथ बिठाकर एक सीट खाली छोड़ी जाए। इस फॉर्मूले से 40 से 50 फीसदी दर्शक जुट जाएंगे।'

'1000 हजार करोड़ से ज्यादा नुकसान'
'मार्च से अब तक सिनेमाघरों के बंद रहने से मालिकों को 1000 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। फिल्म निर्माताओं के फिल्मों में पैसे लगे है इसलिए वे ओटीटी पर रिलीज कर अपनी भरपाई कर रहे हैं, लेकिन सिनेमाघर मालिकों को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं सरकार को भी सिनेमाघरों की कुल कमाई की मिलने वाली 18 फीसदी जीएसटी का नुकसान हो रहा है।'

'रखी जाए ये सावधानियां'
सरकार की नई गाइडलांइस के मुताबिक,'हर शो के बाद पूरे सिनेमाघरों की सीटों को सेनेटाइज किया जाए। सभी के लिए मास्क अनिवार्य हो। हर व्यक्ति का टेम्परेचर चैक हो और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। अगर किसी व्यक्ति को खासी-जुखाम है और टेम्पेचर भी ज्यादा है तो उसे सिनेमाघर में एंट्री ना दी जाए।'

पीवीआर के साथ डेटॉल का करार
डेटॉल ने सिनेमाघर श्रृंखला पीवीआर सिनेमाज के साथ दर्शकों की सुरक्षा निश्चित करने के लिए करार किया है। देश के 70 शहरों में पीवीआर 175 सिनेमाघरों का परिचालन करती है। जब सिनेमाघर खुल जाएंगे तो सरकार के दिशा-निर्देशों के पीवीआर के सिनेमाघरों में लोगों को सुरक्षित तरीके से फिल्म दिखाने में कंपनी की मदद करेगी। यह साझेदारी सिनेमाघरों में आने वाले दर्शकों के लिए साफ-सफाई से जुड़े प्रोटोकॉल विकसित करने, सिनेमाघर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने की रूपरेखा विकसित करने में मदद करेगी।

Story Loader