8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और शो मैन राज कपूर का घर खरीदेगा पाकिस्तान

राज कपूर और दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान पेशावर के मशहूर किस्सा ख्वानी बाजार में हैं।  

2 min read
Google source verification
dilip kumar and raj kapoor

dilip kumar and raj kapoor

बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर और ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार को लेकर एक बड़ी खरब आ रही है। दोनों के पुश्तैनी संपत्तियां को अब खरीदी जा रही हैं। इस संपत्ती को भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान सरकार खरीद रही है। बात दें के पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार राज कपूर और दिलीप कुमार के पाकिस्तान में जो घर है उसे खरीद रही है। पाकिस्तान सरकार इन दो स्टार्स सहित विभाजन से पहले के 25 घरों को खरीदना चाहती है। कुल 77 ऐसी इमारतें हैं जिन्हें सरकार ने नेशनल हैरिटेज घोषित कर दिया है। इनमें से 52 सरकारी संपत्त‍ि हैं और 25 इमारतें ऐसी हैं, जो लोकल्स के मालिकाना हक में हैं।

Raj Kapoor house in pakistan" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/24/diliprajkapoor2_3880353-m.jpg">

कपूर हवेली के नाम से है पाकिस्तान वाला घर:
खबर के अनुसार, दोनों कलाकारों का पुश्तैनी मकान पेशावर के मशहूर किस्सा ख्वानी बाजार में हैं। वहीं राज कपूर के घर का नाम कपूर हवेली है। इस हवेली को इसे उनके दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच बनवाया था। राज कपूर और उनके अंकल त्रिलोक कपूर का जन्म इसी मकान में हुआ था।

Dilip Kumar r and raj kapoor " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/24/diliprajkapoor1_3880353-m.jpg">

राष्ट्रीय स्मारक के तौर पर किया जाएगा घोषित:
बात दें कि इसी इलाके में दिलीप कुमार 100 साल से ज्यादा पुराना पैतृक घर है। ये घर जर्जर स्थिति में है और नवाज शरीफ सरकार ने साल 2014 में संघीय पुरावशेष अधिनियम के तहत इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। पाकिस्तान इन घरों के खरीदकर राष्ट्रीय स्मारक के मौर पर बनाना चाहती है। बता दें कि इसे साल 2014 में नवाज शरीफ की सरकार द्वारा फेडरल एन्टिक्वीटीज एक्ट के तहत राष्ट्रीय विरासत घोषित कर दिया गया था। स्टेटमेंट जारी कर कहा गया- इन 25 इमारतों को खरीदने के लिए 61 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। पुरातत्त्व दृष्टिकोण से इसकी एक महत्ता है। विभाग पहले फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद इमारतों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।