
वैसे तो 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन बॉलीवुड की तेरी बातों में उलझा जिया और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की लाल सलाम को लेकर कड़ी टक्कर मानी जा रही है। इसके साथ रवि तेजा की ईगल भी रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर इन सभी मूवीज की चर्चा जोरों पर है। थलाइवा फैंस ने मूवी लाल सलाम को हाथों हाथ लिया है।
जानिए दर्शकों का क्या है रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने सिनेमाघरों के बाहर से लोगों का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा कि सभी रजनीकांत की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। लोग इस मूवी को ब्लॉकबस्टर लोडिंग मूवी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा लाल सलाम पहला भाग पूरा हुआ। भावनाओं से भरपूर और कम फैन मोमेंट..। इसी के साथ एक यूजर ने मूवी को जबरदस्त बताते हुए सुपर-सुपर हिट करार दे दिया। आपको बता दें कि मूवी के पहले पार्ट में रजनीकांत लगभग 15 मिनट के लिए दिखाई देंगे।
एडवांस बुकिंग का जबरदस्त कलेक्शन की संभावना
अगर बात करें फिल्म की तो लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी लाल सलाम में रजनीकांत का लगभग 30 से 40 मिनट का कैमियो बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि फिल्म के लिए थलाइवा ने 40 करोड़ फीस ली है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिल रहा है।
धनुष ने की तारीफ
अपने एक्स अकाउंट पर एक्टर धनुष ने पोस्ट शेयर करते हुए मूवी की तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज से लाल सलाम।' इससे पहले पांच फरवरी को धनुष ने 'लाल सलाम' का ट्रेलर भी शेयर किया था और लिखा था, 'टीम को शुभकामनाएं। भगवान आशीर्वाद दें।'
Updated on:
09 Feb 2024 02:11 pm
Published on:
09 Feb 2024 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
