
रजनीकांत की मूवीज रिलीज होते ही तो धारावी और चेंबूर में ढोल नगाड़े के साथ फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाते हैं। ये फैंस बड़े बड़े कटआउट लगाते हैं और उन्हें दूध से नहलाते भी हैं। लेकिन शुक्रवार इन फैंस के लिए बहुत मायूस रहा।
रजनीकांत की मूवी लाल सलाम मुंबई में रिलीज नहीं हो पाई। ये दिन थलाइवा फैंस के लिए भारी रहा। लोगों ने टिकट तो बुक करने की कोशिश की लेकिन उन्हें सिर्फ मायूसी हाथ लगी। कुछ लोग टिकट बुक करने सिनेमाघर तक जा पहुंचे लेकिन वहां से भी उनको खाली हाथ लौटना पड़ा।
मुंबई में क्यों रिलीज नहीं हुई 'लाल सलाम' (Lal Salaam)
रजनीकांत की इस मूवी के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर मुंबई में रिलीज करने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। इसका कारण ये रहा कि फिल्म को रिलीज करने में जो खर्च आ रहा था, उसकी रिकवरी के आसार बहुत कम ही दिखाई दे रहे थे।
अगर मूवी को हिंदी में डब करके रिलीज किया जाता तो डबिंग और फिल्म के रिलीज करने में आने वाला खर्च निकालना भी बहुत मुश्किल हो जाता। इसलिए मूवी को मुंबई रिलीज करने में किसी डिस्ट्रीब्यूटर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
Updated on:
10 Feb 2024 08:57 am
Published on:
10 Feb 2024 08:56 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
