1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Stree 2 की सक्सेस के बाद राजकुमार राव ने दी गुड न्यूज, नए पोस्टर के साथ नई फिल्म Maalik का किया ऐलान

Maalik Film: स्त्री 2 के हिट होने के बाद आज राजकुमार राव ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक गुड न्यूज दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Aug 31, 2024

maalik movie

राजकुमार की नई मूवी

Maalik Film: एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 15 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। स्त्री 2 की सफलता के बाद अब राजुकमार राव ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि अब राजकुमार किस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म

राजकुमार राव ने स्त्री 2 के बाद अब अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम 'मालिक' है। फिल्म के पोस्टर में टैग लाइन में लिखा है, मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं। इसके पोस्टर से साफ जाहिर है कि राजकुमार राव की यह फिल्म धांसू होने वाली है। इसमें एक्टर ने एक हाथ में गन पकड़े हुए जीप पर खड़े हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में ही राजकुमार राव एक एक्शन हीरो के लुक में दिखे हैं, जिससे फैंस की एक्ससाइटमेंट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद ‘स्त्री 3’ का ऐलान, फिल्म की रिलीज और स्टारकास्ट पर आया अपडेट



फिल्म मालिक को डायरेक्ट पुलकित कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस टिप्स फिल्म प्रोडक्शंस कुमार तौरानी, जय सेवकरमानी कर रहे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग