फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का गाना ‘जोगी…’ (Jogi Song) इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में रजाकुमार राव(rajkumar rao) और कृति खरबंदा (kriti kharbanda) के बाच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इस गाने के बोल सीधे दिल में दस्तक दे रहे हैं। यकीनन ये गाना आपके भी दिल को छू जाएगा। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को यासिर देसाई और अकांक्षा शर्मा ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है। वहीं इसके लिरिक्स अरको के हैं।