बता दें कि वीडियो के लास्ट में दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा रहा है और सोनू निगम ने वीडियो को शेयर कर लिखा है कि 'सोमवार सुबह 11 बजे आने वाले सरप्राइज़ के लिए तैयार रहें।' इसके साथ ही इस वायरल व्यक्ति का असली नाम राजू भट्ट है, जो राजस्थान से हैं और इस समय गुजरात के सूरत शहर में रह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वह लोगों के बीच 'राजू कलाकार' के नाम से पहचाने जाने लगे हैं। वायरल होने के बाद इस समय राजू की किस्मत बुलंदियों पर है।