8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बातों- बातों में BRAHMĀSTRA की पूरी कहानी बता गए डायरेक्टर अयान मुखर्जी, ऐसी होगी फिल्म, ये होगा कॉन्सेप्ट

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का प्रोमोशन भी जोरो शोरो से चल रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म की कहानी का भी खुसाला हो गया है और इसे किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने रिवील किया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 13, 2022

brahmastra full story revealed by director ayan mukherji

brahmastra full story revealed by director ayan mukherji

बुधवार को अयान मुखर्जी और आलिया भट्ट समेत तमाम स्टार्स ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी रिवील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्राचीन भारत के अस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसके बारे में लोग शायद ही जानते होंगे। उनका कहना है कि हमारी संस्कृति की जड़ों में जो ज्ञान, उससे बड़ा कोई गुरु नहीं है।

अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र की कहानी की शुरुआत रिवील करते हुए बताया, ''पिछले कुछ सालों में हमने अस्त्रों की एक अनोखी दुनिया बनाई है जिसका नाम है- अस्त्रावर्स (Astraverse)। ब्रह्मास्त्र इस फिल्म की पहली कड़ी है जिसकी शुरुआत होती है प्राचीन भारत के एक दृश्य से। कुछ महान ज्ञानी ऋषि मुनि हिमालय की शरण में घोर तपस्या कर रहे हैं। इस कड़ी तपस्या से उन्हें मिलता है एक वरदान। एक अपार-अखंड ज्योत जो स्वर्ग से धरती पर उतरती है। एक ब्रह्म शक्ति... इस ब्रह्म शक्ति से अस्त्रों का जन्म होता है। ऐसे अस्त्र जो प्रकृति की विभिन्न शक्तियों से भरे हुए हैं। सबसे आखिर में एक ऐसे अस्त्र का जन्म हुआ जिसमें ब्रह्म शक्ति समा गई और इसी को ब्रह्मास्त्र का नाम दिया गया।'

वीडियो में अयान ने बताया कि एक ऐसा गुप्त समूह, जो समाज के बीच छिपकर इन अस्त्रों से मानवता की प्रगति में सहायता कर सके। समय के साथ ब्रह्मा अंश के सदस्यों पीढ़ी दर पीढ़ी इन अस्त्रों को आगो सौंपते गए और आज भी हमारे बीच ब्रह्मा अंश मौजूद हैं और इन अस्त्रों की रक्षा कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 इस हीरो की कहानी है, जिसका नाम उन भगवान के नाम से प्रेरित है, जिनसे मैं हमेशा बहुत गहराई से जुड़ा रहा हूं। शिवा।

डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'इस फिल्म को बनाने के दौरान मैंने अपने अंदर के शिष्य को फिर से जागते हुए देखा है और एहसास हुआ कि हमारी संस्कृति की जड़ों में जो ज्ञान है, उससे बड़ा गुरु और कोई है ही नहीं।' अयान मुखर्जी आगे लिखते हैं, 'गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जानिए मेरे साथ, ब्रह्मास्त्र की दुनिया को थोड़ा और करीब से।'

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि फिल्म का कॉन्सेप्ट रिवील हो गया है। लोगों को समझ आ गया है कि फिल्म की कहानी किस पर आधारित होगी और कैसी होगी। बता दें कि अयान मुखर्जी की इस फिल्म के फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। फिल्म की घोषणा साल 2018 में की गई थी, जिसके बाद से अब तक कई बार इसकी रिलीज डेट को टाला जा चुका है, जिसके बाद अब फाइनली ये फिल्म इसी साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।