
मुंबई में देर रात 2 बजे और सुबह 5 बजे खोलने पड़ गए शोज
Animal Midnight Early Morning Shows: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का क्रेज सातवें आसमान पर है। संदीप रेड्डी वांगा की इस धमाकेदार फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर्स के सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म देखने के लिए लोगों को टिकट नहीं मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। मुंबई में एनिमल का क्रेज कुछ ऐसा है कि थिएटर्स में फिल्म की टिकटें कम पड़ गई हैं। इस वजह से अब थिएटर मालिकों ने आधी रात और जल्दी सुबह के शोज की बुकिंग खोल दी है।
24 घंटे देखने को मिलेगी ‘एनिमल’
मुबंई के थिएटरों में 'एनिमल' के शो देर रात 1 बजे, 2 बजे तक चल रहे हैं और सुबह की शो 5:30 बजे से शुरू हो रही है। इसका मतलब 24/7 ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 63.8 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन 66 करोड़ की कमाई की रही। वहीं इन दो दिनों में एनिमल का टोटल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये हो गया है। ‘एनिमल’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘जवान’ जब रिलीज हुई थी उस वक्त इसकी हाइप पीक पर थी लेकिन उस हाइप को तोड़ते हुए ‘एनिमल’ आगे निकल गई है।
Published on:
03 Dec 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
