3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' फिल्म ने रिलीज से पहले ही सारी फिल्मों को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
animal_ranbir_kapoor_made_record.jpg

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिलीज से पहले रचा इतिहास

Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर आ गया है। एनिमल (Animal) के ट्रेलर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, यहां तक की रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने तो 7000 बार ट्रेलर देखा है अब एनिमल के ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्में नहीं कर पाई वो रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कर दिया है और इतिहास रच दिया है।

…तो एनिमल ने ऐसे रचा इतिहास (Animal Create History)
कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर पहली बार एक गैंगस्टर का रोल करेंगे। रणबीर का ये रोल उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है साथ में बॉबी देओल (Bobby Deol) के लुक के फैंस दीवाने हो रहे हैं जैसे ही एनिमल फिल्म का ट्रेलर आया तो रणबीर कपूर ने यूट्यूब (Youtube) पर वो रिकॉर्ड बना दिया, जो शाह रुख खान की 'जवान' और सलमान खान की 'टाइगर 3' नहीं बना सकी।

'एनिमल' ने बनाया Youtube पर रिकॉर्ड (Animal Trailer Record)
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को Youtube पर बार-बार देखा जा रहा है। 1 दिन पहले यानी कि गुरुवार को रिलीज हुए इस ट्रेलर को अब तक 54 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं और ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग