10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Animal के लिए रणबीर कपूर ने पिया गौमूत्र, जानिए किसके कहने पर किया ये काम

Ranbir Kapoor Drink Gomutra: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआ उड़ा रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही लेकिन क्या आप जानते हैं रणबीर ने कब गौमूत्र पिया?

2 min read
Google source verification
ranbir_kapoor_drink_gomutra_for_movie_animal_behest_of_sandeep_reddy_vanga.jpg

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की ‘एनिमल’ की गरज से बॉक्स ऑफिस कांप उठा है


Ranbir Kapoor Drink Gomutra: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ने 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही। फिल्म की दीवानगी रिलीज के 10 दिनों बाद भी बढ़ रही है और दर्शकों के बीच धूम मचा रही है। 'एनिमल' ने टिकट खिड़की पर हर दिन तमाम फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी कमाल कर दिया है। एनिमल के हर सीन को लोग खूब पसंद कर रहें हैं और कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है, इस फिल्म में रणबीर कपूर ने गौ मूत्र पिया है। उनके इस सीन की फैंस तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वो क्या मोमेंट था।

एक्शन, क्राइम, इंटिमेशन, इमोशन और रोमांस सहित फुल एंटरटेमेंट मसाले से भरी 'एनिमल' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही गर्दा उड़ा रही है। फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और यह सिलसिला रिलीज के 10 दिन बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 'एनिमल' ने रिलीज के पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ का धूआंधार कलेक्शन किया था।

10वें दिन दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘एनिमल’
दूसरे हफ्ते में भी फिल्म जमकर कारोबार कर रही है, जहां फिल्म ने सेकंड फ्राइडे 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे शनिवार को 51.37 फीसदी उछाल आया, 'एनिमल' ने 34.74 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज के दूसरे रविवार, यानी 10वें दिन, की कमाई के आंकड़े भी आए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' ने रिलीज के 10वें दिन, यानी सेकंड रविवार को 37 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे एनिमल की रिलीज के 10 दिनों की कमाई अब 427 करोड़ रुपये हो गई है।

जानिए रणबीर कपूर ने क्यों पिया गौ मूत्र
अब बात करते हैं उस गौ मूत्र वाले सीन की जिसमें रणबीर कपूर ने उसे पिया था। फिल्म एनिमल में एक सीन है जब डॉक्टर रणबीर कपूर से कहते हैं, तुम्हारे पास टाइम ज्यादा नहीं है यानी उम्र बहुत कम बची हुई है। इसके बाद घरवाले ज्योतिष बुलाते हैं। इस दौरान ज्योतिष भी यही कहते हैं कि रणविजय (रणबीर कपूर) अब तुम्हारी उम्र 2 या 3 महीने बची हुई है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच में आई दूरियां से उठा पर्दा

इसपर रणबीर कपूर कहते हैं, “ऐसे कैसे? मैं तो भी लंबा जिऊंगा। तुम्हारे हिसाब से जो मेरे जीवन चक्र रेखा घट रही है। वो मेरे व्हील पॉवर से ज्यादा नहीं है। क्योंकि मेरा व्हील पॉवर ज्यादा बड़ा है।” इसके बाद घरवालों के कहने पर रणबीर कपूर पूजा करने बैठ जाते हैं। ये पूजा होती है जीवन चक्र रेखा के लिए। रणबीर कपूर की लंबी उम्र के लिए। इस दौरान एक ऐसा सीन होता है। जिसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। अपनी पत्नी और पंडित के कहने पर रणबीर कपूर गौ मूत्र पीते हैं। इस सीन को देखने के बाद फैंस रणबीर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग