31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तू झूठी मैं मक्कार’ फिल्म के निर्देशक ने किया खुलासा, रणबीर कपूर ने अब तक नहीं ली अपनी फीस

Tu Jhoothi Main Makkaar: लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ने रणबीर के की तारीफ की है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 14, 2023

Ranbir Kapoor has 'still not taken his money from me': Tu Jhoothi Main Makkaar director Luv Ranjan

Ranbir Kapoor has 'still not taken his money from me': Tu Jhoothi Main Makkaar director Luv Ranjan

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को बॉलीवुड की अगली पीढ़ी के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता है। हाल ही में उनका 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई है। पिछले साल से ही रणबीर कपूर काफी भाग्यशाली रहे हैं। भले ही जुलाई 2022 में उनकी रिलीज हुई फिल्म फ्लॉप गई थी, मगर सितम्बर 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' काफी हिट हुई। वहीं अब उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में रणबीर कपूर को लेकर एक खुलासा किया है।


लव रंजन ने किया खुलासा, रणबीर ने नहीं ली फीस


डायरेक्टर लव रंजन बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म 'प्यार का पंचनामा' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यही नहीं, वह रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर को पहली बार फिल्म 'तू झूटी मैं मक्कार' से बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं।अब लव रंजन ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर ने इस फिल्म के लिए कोई मेहनताना नहीं लिया है।


रणबीर कपूर ने भी की लव रंजन की तारीफ


लव रंजन ने कहा कि, ''रणबीर कपूर ने अभी भी उनसे फिल्म के लिए पैसे नहीं लिए हैं।" उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि रणबीर ने पिछले 4 सालों में उन्हें कभी फेल नहीं होने दिया। वहीं, रणबीर कपूर ने भी लव रंजन की तारीफ करते हुए कहा कि 'तू झूठी मैं मक्कार' को बनाने के लिए इन्होंने अपना जीवन दांव पर लगा दिया।


बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म


बता दें, तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले दिन 15.73 करोड़ की कमाई की। फिल्म को होली की छुट्टियों का भी फायदा मिला। यही नहीं फिल्म ने सातवें दिन भी बज़ बटोरे रखा। फिल्म ने अब तक 76.29 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बतौर एक्टर बोनी कपूर की यह पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: 'तू झूठी मैं मक्कार' भी 'पठान' के सामने गिरी धड़ाम, छठे दिन कमाई में आई भारी गिरावट

Story Loader