
Ranbir Kapoor Photos: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की सुपरहिट फिल्म थी ‘एनिमल’। इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे स्टार्स थे। इससे जुड़ी नई तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हैं।
इन तस्वीरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) खून में लथपथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को ‘एनिमल’ से ही जुड़े एक शख्स ने ही शेयर किया है।
‘एनिमल’ फिल्म के हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम (Aalim Hakim) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये ‘एनिमल पार्क’ (Animal Park) में दिखाई देने वाले अजीज के लुक की तस्वीरें हैं। हालांकि, उनकी झलक फिल्म के आखिर में दिखाई गई थी, लेकिन अब अजीज यानी रणबीर के लुक की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। लोग कमेंट में कहते दिख रहे हैं कि ‘एनिमल पार्क’ भी हिट होगी। एक ने लिखा ‘एनिमल पार्क’ भी फायर होगी, ‘एनिमल’ (Animal) के दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं हो पा रहा है। आप भी देखिए ये वायरल फोटोज:
अलीम हाकिम ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ये भी बताया कि रणबीर के यंग अवतार के लिए फिल्म में काफी मेहनत की गई थी। खासकर उनके हेयरस्टाइल पर। उसके जरिये भी रणबीर को जवान दिखाने की कोशिश की गई।
‘एनिल पार्क’ में भी अजीज यानी रणबीर के लुक पर काफी काम किया गया। उनके हेयरस्टाइल को छोटा रखा गया है। इससे उनका लुक और भी खूंखार हो गया है। रणबीर की फिल्मों की बात करें तो वो इन दिनों ‘रामायण’ और ‘लव एंड वार’ की शूटिंग में बिजी हैं।
Published on:
31 May 2024 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
