28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड का ये एक्टर बनने जा रहा है डाकू, नाम जान आप रह जाएंगे हैरान

जल्द ही सुलताना डाकू के जीवन पर बनेगी बायोपिक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Dec 2017, 1:05 PM IST

Randeep Hooda

Randeep Hooda

हरियाणा के बेजोड़ एक्टर जिन्होंने अपनी हर फिल्म में अपने रोल को दमदार साबित किया। बॉलीवुड में अपनी पहचान एक कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर बनाने वाले एक्टर रणदीप हुड्डा ने कई बेहतरीन फिल्में दी। जल्द ही वह एक नए किरदार को पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। जी हां एक ओर बायोपिक बनने जा रही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह बायोपिक सुल्ताना डाकू के जीवन पर बनाई जाएगी। इस फिल्म में सुल्ताना डाकू की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे रणदीप हुड्डा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी रणदीप ने कई बायोपिक में काम किया है। वह 'सरबजीत', 'राजा रवि वर्मा' और 'चार्ल्स शोभराज' जैसे किरदारों को पर्दे पर बखूबी निभाने चुके हैं। अब वह अपनी आने वाली फिल्म सुल्ताना डाकू के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म सुरजीत सराफ के उपन्यास 'द कन्फेशन्स ऑफ सुल्ताना डाकू' के जीवन पर बन रही है।जिसमें एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन मधुरिता आनंद करेंगी। अगले साल अप्रैल 2018 में रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रोड्यूसर राहुल मित्रा और राजू चड्ढा होंगे। वहीं इसके निर्माता राहुल मित्रा ने बताया कि,'फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के तेराई इलाकों में की जाएगी। इस फिल्म में एक्शन सीन को रणदीप हुड्डा कजाकिस्तान में शूट करेंगे, जो बाद में बड़े पर्दे पर 1920 के दशक के उत्तर भारत के रूप में दिखाए जाएंगे।'

सुल्ताना डाकू के बारे में माना जाता है कि वह एक हमेशा गरीबों की मदद करता था। एक बात शायद ही आपको पता हो कि सुल्ताना डाकू ने अपने घोड़े का नाम महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक के नाम पर रखा हुआ था। किरदार को केवल रॉबिनहुड की तरह पेश नहीं किया जाएगा, जो अमीरों से छीनकर गरीबों में बांटता है। कहानी मजेदार ढंग से पेश होने की उम्मीद है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग