
happy birthday Randhir kapoor
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर कम फ़िल्मों में नज़र आए हैं। कम फ़िल्मों में काम करने के बावजूद वह अपनी गुड लुक्स और आकृषित व्यक्तित्व की वजह से फ़ैन्स के पसंदीदा रहे हैं। एक दौर में उन्होंने रोमांटिक अभिनेता के तौर पर कई अच्छी फ़िल्में की हैं।
रणधीर कपूर अक्सर लाइमलाइट से दूर रहते हैं और फ़िल्मों में भी काफ़ी कम नज़र आते हैं। घर के बड़े बेटे होने के कारण वो अक्सर अपने पिता राज कपूर से काफ़ी नज़दीक रहा करते थे। इसके अलावा वो कपूर ख़ानदान में भी सबसे बड़े हैं। रणधीर कपूर आज यानी 15 फ़रवरी को जन्मदिन हैं। वह आज के दिन अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणधीर कपूर का जन्म 15 फ़रवरी 1947 में हुआ था।
उन्होंने बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री बबीता से साल 1971 में शादी रचाई थी। लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा दिनों तक चला नहीं 1983 के बाद से रणधीर कपूर और बबीता के बीच दूरियां बढ़ गई। इनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। जिसके बाद साल 1988 में दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया। हालांकि आज तक दोनों ने एक दूसरे से तलाक़ नहीं लिया हैं।
रणधीर कपूर और बबीता की दो बेटियां है जो कि बॉलीवुड की काफ़ी मशहूर अभिनेत्री हैं। दो बेटिया अभिनेत्री करीना कपूर ख़ान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों के साथ रह करती है वहीं रणधीर अकेले रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने इस बात का ख़ुलासा किया था कि- बबीता उन्हें शराब पीते नहीं देखना चाहती थी। दोनों के लव मैरिज होने के बाद भी दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग बिलकुल भी नहीं थी इसलिए दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया।
कपूर ख़ानदान में सालों से चल रही एक परंपरा को बबीता ने तोड़ दिया था। जिसके कारण ही आज करिश्मा कपूर और करीना कपूर ख़ान बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्रियां हैं। कपूर ख़ानदान की यह परंपरा है कि कपूर ख़ानदान की बेटी बहू बॉलीवुड में काम नहीं करती हैं।
Updated on:
15 Feb 2022 11:18 am
Published on:
15 Feb 2022 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
