
kangana ranuat rangoli chandle
एक्टर आदित्या पंचोली को हाल में मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्त में लिया था। उनके खिलाफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रेप, हमला और धमकी देने का आरोप लगाया था। हाल में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ट्टीटर पर एक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।
रंगोली ने आरोप लगाते हुए आदित्य पंचोली पर उनकी बहन से एक करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया। रंगोली ने कहा, आदित्या के खिलाफ साल 2007 में शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए पंचोली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसने ये कहते हुए कंगना से एक करोड़ से भी अधिक रुपए लिए थे कि उसने कंगना का तीन महीने तक खर्चा उठाया था।
अगले ट्टीट में कंगना ने कहा, लेकिन उसे और अधिक पैसा चाहिए था, 2016 में आखिरी मैसेज तो खुद मैने रिसीव किया था जोकि पुलिस के हवाले कर दिया था और शिकायत भी दर्ज करा दी थी। कंगना के पास इन सब चीजों के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।
Published on:
29 Jun 2019 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
