
'तेरी मेरी कहानी...' का टीजर रिलीज, हिमेश संग रानू मंडल की आवाज का चला जादू
मुंबई। रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर अपना पेट पालने वाली महिला रानू मंडल ( Ranu Mondal ) अब बॉलीवुड जगत में आधिकारिक एंट्री करने को तैयार है। हिमेश रेशमिया ( Himesh Reshammiya ) के साथ उनके पहले गाने 'तेरी मेरी कहानी....' ( Teri Meri Kahani Song) का टीजर लांच हो गया है। टीजर में रानू और हिमेश की आवाज का जादू देखा जा सकता है। इस गाने का पूरा वीडियो बुधवार को रिलीज किया जाएगा।
हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल के इस गाने का टीजर जारी किया है। 'हैप्पी हार्डी और हीर' प्रोजेक्ट के इस गाने के टीजर को देख फैंस उत्साहित हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि उनसे इंतजार नहीं हो रहा है। जल्दी से पूरा गाना रिलीज करो। इस गाने में हिमेश रेशमिया और पंजाबी एक्टर सोनिया मन दिखाई दे रहे हैं।
टिप्स म्यूजिक पर जारी इस टीजर में रानू मंडल को भारत की सनसनी सिंगर बताया गया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि रानू मंडल और हिमेश की जुगलबंदी लोगों को पसंद आने वाली है।
View this post on InstagramA post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
आपको बता दें कि रानू मंडल की किस्मत सोशल मीडिया पर वायरल हुए उनके सिंगिंग वीडियोज के चलते चमकी। वीडियो देख हिमेश रेशमिया ने रानू को 'सुपरस्टार सिंगर' के मंच पर बुलवाया। यहां रानू को हिमेश ने वादा किया कि वह उन्हें अपनी फिल्म में गवाएंगे। वादा पूरा करते हुए हिमेश ने रानू के साथ 2 गानों की रिकॉर्डिंग भी कर ली।
Published on:
10 Sept 2019 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
