23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ’83’ में कौन होगा सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री, जानिए कैसी होगी भारतीय क्रिकेट टीम?

फिल्म '83' में ऐसी होगी भारतीय क्रिकेट टीम जानिए कौन बनेगा सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और रवि शास्त्री (Ravi Shastri)? पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे
3 min read
Google source verification

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' आजकल चर्चाओं में है। फिल्म में इंडियन टीम की पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है। ज़ाहिर है कि इस फिल्म में 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप (1983 India World Cup) की कहानी को दिखाया जाएगा। उस वक्त इंडियन क्रिकेट टीम की परिस्थिति और भारत को मिली पहली जीत को बड़े पर्दे पर दर्शाया जाएगा। पहली बार भारत ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था इसलिए ये जीत इंडियन टीम के लिए हमेशा से बेहद खास रही है। उस दौरान क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव थे जिनका किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं।

रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद पहली बार दीपिका (Deepika Padukone) किसी फिल्म में उनके साथ नज़र आने वाली हैं। दीपिका कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। विश्व कप के जीत की कहानी को कौन-कौन से खिलाड़ी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे चलिए आपको बताते हैं। रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे।

एमी विर्क बलविंदर सिंह संधू की भूमिका में, चिराग पाटिल संदीप पाटिल की भूमिका में, ताहिर राज भासिन- सुनील गावस्कर की भूमिका में, साकिब सलीम- महिंदर अमरनाथ की भूमिका में, निशांत दहिया- रोजर बिन्नी की भूमिका में नज़र आएंगे।

वहीं साहिल खट्टर- सैयद किरमानी की भूमिका में, आदिनाथ कोठारे- दिलीप वेंगसरकर की भूमिका में, जतिन शर्मा- यशपाल शर्मा की भूमिका में, दिनकर शर्मा- कीर्ति आजाद की भूमिका में, धैर्य करवा- रवि शास्त्री़ की भूमिका में, जीवा- के श्रीकांत की भूमिका में, हार्डी संधू- मदन लाल की भूमिका में, बोमन इरानी- फारुख इंजीनियर की भूमिका में, पंकज त्रिपाठी- मान सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग