
बॅालीवुड एक्टर रणवीर सिंह ( Ranveer Singh ) आज देश के टॅाप स्टार्स में से एक हैं। बीते 12 साल में रणवीर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज एक्टर की गिनती देश के अच्छे अभिनेताओं में की जाती है। हर बड़े रोल के लिए उनको अप्रोच किया जाता है। लेकिन बताया जाता है कि रणवीर को पहली फिल्म का ऑफर पाने में काफी पापड़ बेलने पड़े थी। करीब तीन साल तक उन्होंने स्ट्रगल किया। एक बार तो बॉलीवुड के एक बड़े प्रोड्यूसर ने उनके पीछे अपना कुत्ता तक छोड़ दिया था।
कुत्ता लग गया था पीछे
रणवीर सिंह हाल ही Marrakech International Film Festival का हिस्सा बने। तभी उन्होंने अपने कॅरियर को लेकर बात की। रणवीर सिंह ने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बड़े फिल्म प्रोड्यूसर ने एक पार्टी में मजे के लिए उनके पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया था। हालांकि अब वह प्रोड्यूसर इस दुनिया में नहीं है। रणवीर ने बताया कि उस प्रोड्यूसर ने खुद ही उन्हें पार्टी में बुलाया था। रणवीर ने उस पूरी घटना का जिक्र किया,लेकिन प्रोड्यूसर का नाम रिवील करने से इनकार कर दिया।
कास्टिंग काउच का शिकार बने रणवीर
इसके अलावा एक्टर ने बताया कि वह कास्टिंग काउच का शिकार भी रह चुके हैं। एक्टर ने किस्से का जिक्र करते हुए बताया,'उस आदमी ने मुझे एक जगह पर बुलाया और मुझसे पूछा कि तुम हार्ड वर्कर हो या फिर स्मार्ट वर्कर हो? चूंकि मैं खुद को स्मार्ट नहीं मानता तो मैंने कह दिया कि मैं हार्ड वर्कर हूं। तो उसने कहा,'डार्लिंग, स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो।' तो मैंने उन साढ़े तीन साल में उस तरह के एक्सपीरियंस झेले। और शायद वही वक्त है, जिसकी वजह से मैं मिलने वाले मौकों की कद्र करता हूं।'
रणवीर का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि रणवीर ने अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'बैंड बाजा बारात'( band baja baarat ) से की। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई। इस साल स्टार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार'( jayesh bhai zordar ) में नजर आए। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो अगले साल 2023 में रणवीर 'सर्कस' ( circus )और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ( rocky aur rani ki prem kahani ) में नजर आएंगे।
Published on:
14 Nov 2022 07:08 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
