
ranveer singh SIMMBA BOX OFFICE COLLECTION DAY 6
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' की ताबड़तोड़ कमाई अभी भी जारी है। इस फिल्म में Ranveer Singh के अलावा सैफ अली खान की बेटी Sara Ali Khan भी मुख्य किरदार में हैं। रिलीज के 5 दिन बाद ही simmba 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है। और अब फिल्म की छठे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है।
छठे दिन यानी बुधवार को 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर 14.49 करोड़ की शानदार कमाई की है। इस कमाई के साथ 'सिंबा' ने 6 दिनों में कुल 139.03 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बता दें फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 20.72 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पहले दिन इतनी कमाई कर ये फिल्म रणवीर के कॅरियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है।
फिल्म ने पहले दिन20.72 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़, तीसरे दिन 31.06 करोड़, चौथे दिन 21.24 करोड़ , पांचवे दिन 28.19 करोड़ और छठे दिन 14.49 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें 'सिंबा' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर ली है। पांच दिनों में विदेश में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इस प्रकार देश-विदेश की कुल कमाई मिलाई जाए तो 'सिंबा' ने अबतक 189.24 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तो कहा जा सकता है कि अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
Published on:
04 Jan 2019 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
