13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई पुलिस का खुलासा: Rapper Badshah ने माना 72 लाख में खरीदे 7.2 करोड़ व्यूज, बाहर आकर बयान से पलटे!

बॉलीवुड सेलेब्स कई दिनों से फेक फॉलोअर्स और व्यूज (Fake Followers and views) को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime branch) के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में बादशाह ने खुद मुंबई पुलिस के सामने मान लिया कि वो फेक फॉलोअर्स खरीदते (Badshah confessed to buy 7.2 crore views for Rs 72 lakh) हैं।

2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Aug 09, 2020

Mumbai Police says Badshah confessed to buy 7.2 crore views for Rs 72 lakh

Mumbai Police says Badshah confessed to buy 7.2 crore views for Rs 72 lakh

नई दिल्ली | बॉलीवुड सेलेब्स कई दिनों से फेक फॉलोअर्स और व्यूज (Fake Followers and views) को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime branch) के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे कि क्या वाकई में स्टार्स अपने आप को टॉप पर बनाए रखने के लिए फॉलोअर्स और व्यूज खरीदते हैं। जिसमें रैपर बादशाह (Rapper Badshah) का नाम भी शामिल था। बादशाह का कोई भी गाना (Badshah hit songs) हो आते ही हिट हो जाता है और कुछ ही घंटों में उसपर लाखो-करोड़ो में व्यूज आ जाते हैं। लेकिन क्या ये व्यूज असली होते हैं? इसपर अब बादशाह ने खुद मुंबई पुलिस के सामने मान लिया कि वो फेक फॉलोअर्स खरीदते (Badshah confessed to buy 7.2 crore views for Rs 72 lakh) हैं। ये बेहद चौंकाने वाली बात है जो उनके फैंस को काफी अपसेट कर सकती है। जो फैंस अपने फेवरेट एक्टर या सिंगर को आइडल मानते हैं वो खुद ही साइबर क्राइम में फंसे हुए पाए जा रहे हैं। हालांकि बादशाह बाद में अपने बयान से पलट गए।

मुंबई पुलिस ने बताया कि बादशाह ने अपने एक म्यूजिक वीडियो के लिए 72 लाख रुपए का भुगतान किया (Badshah paid 72 lakh rupees) था ताकि उनका गाना सबसे ज्यादा देखा जाने वाले गाने की लिस्ट में रिकॉर्ड बना (Badshah wanted to make record for song) सके। फेक फॉलोअर्स और व्यूज देने वाले रैकेट में रैपर बादशाह का नाम (Badshah name involved in fake followers racket) आने के बाद जब मुंबई पुलिस ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने 72 लाख रुपए में 7.2 करोड़ व्यूज खरीदें थे ताकि यूट्यूब पर उनका गाना 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाना वाला गाना बन जाए। बादशाह ने दावा किया कि म्यूजिक वीडियो पागल है को रिलीज होते ही 75 मीलियन व्यूज मिले थे (Badhshah confessed to get 75 million views on Pagal Hai song) जिसने टेलर स्वीफ्ट (Tailor Swift) के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, डिप्टी पुलिस कमिश्नर नंदकुमार ठाकुर (Deputy Commissioner Nandkumar Thakur) ने खुद इस बात को बताया है कि बादशाह ने पूछताछ के दौरान फेक फॉलोअर्स और व्यूज खरीदने की बात को माना था।

हालांकि जब बादशाह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सभी आरोपों से इंकार कर दिया (Badshah denied allegations) और इसे सरासर झूठा बताया। उन्होंने कहा कि मेरे सभी फैंस का साथ देने के लिए धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि सच सामने आएगा। मैं इस तरीके की चीजों में कभी शामिल नहीं रहा।

मुंबई पुलिस की फेक फॉलोअर्स बेचने वाली कई कंपनियों पर नजर हैं। बीते दिनों इसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी सामने आया था।