
Rashmika Mandanna
Rashmika Mandanna Net Worth 2023: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Birthday) 5 अप्रैल को अपना 27 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। फिल्म 'गीता गोविंदम' (तेलुगु) और 'देवदास' (तेलुगु) जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुकीं रश्मिका का जन्म 1996 में Virajpet में हुआ था। रश्मिका ने इंग्लिश लिटरेचर, साइकोलजी और जर्नलिज्म में बैचलर ड्रिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का टाइटल जीता था। आज रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। रश्मिका मंदाना देश की जानी-मानी अदाकारा हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। साउथ के अलावा वह नॉर्थ में भी काफी मशहूर हैं। इसके लिए रश्मिका ने खूब मेहनत भी की है। तभी तो बचपन से करोड़ों की मालिक बन चुकी रश्मिका के पास आज अपने रुपयों से खरीदा करोड़ों का घर और लग्जरी गाड़ियां हैं। रश्मिका के पास इतना पैसा कि जिसे जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे।
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। उनकी क्यट स्माइल और स्टाइल के सभी दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग न सिर्फ दक्षिण में है, बल्कि बड़ी तादाद में उनके फैंस हिंदी पट्टी में भी लाखों की संख्या में मौजूद हैं। अपने फिल्म करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको एक्ट्रेस की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
फिल्म 'पुष्पा' में गरीब लड़की का किरदार निभाने वाली रश्मिका असल में राजकुमारी जैसी जिंदगी जीती हैं। वह करोड़ों की मालकिन हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 45 करोड़ से ज्यादा है। इसके साथ ही वह हर महीने 40 लाख रुपये तक की कमाई भी करती हैं। रश्मिका की कमाई की बात करें तो उनकी ज्यादातर इनकम का सोर्स है एक्टिंग, लाइव परफॉर्मेंस, मॉडलिंग और ऐडवर्टिसमेंट हैं। इनसे वह एक साल में पांच करोड़ से ज्यादा कमाई कर लेती हैं। इसके अलावा फिल्मों में काम करने के लिए वह मोटी फीस वसूलती हैं। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए चार करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
एक नहीं बल्कि कई घरों की मालकिन हैं रश्मिका
रश्मिका आलीशान घर में रहती हैं। उनके पास अलग-अलग जगहों पर कई महंगे और आलिशान बंगले हैं। कर्नाटक में वह एक लग्जरी घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं, जिसकी कीमत आठ करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास हैदराबाद और मुंबई में घर हैं, जो हर सुख सुविधाओं से लैस हैं।
लग्जरी कारों की शौकीन हैं रश्मिका
रश्मिका (Rashmika Mandanna Net Worth) महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। एक्ट्रेस के पास एक करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज सी क्लास, 60 लाख रुपये की ऑडी क्यू 3 और रेंज रोवर जैसी शानदार कारें हैं। इसके अलावा रश्मिका महंगे हैंडबैग कैरी करने के लिए भी मशहूर हैं। उनका एक बैग लगभग तीन लाख रुपये का है। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ ने उड़ा दिए होंगे आपको होश। साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस हैं रश्मिका। (Rashmika Mandanna Net Worth 2023) एक्ट्रेस की मेहनत का ही नतीजा है कि वह छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की मालकिन बन बैठी थी।
यह भी पढ़ें: सलमान खान नेट वर्थ 2023, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं दबंग, जानकर आंखें रह जाएंगी फटी की फटी
साल 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से शुरुआत की थी। बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ खूब जमी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। साउथ के अलावा अब वह हिंदी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में भी नजर आ चुकी हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ 'एनिमल' (Animal) में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसका निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। वहीं, उनकी फिल्म पुष्पा (Rashmika Mandanna Puspa The Rule) की सुपरहिट होने के बाद से ही उनके फैंस 'पुष्पा 2' (Pushpa The Rule) का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज (Pushpa The Rule Release Date) डेट अभी सामने नहीं आई है। तो वहीं ट्विटर पर फैंस रश्मिका (Rashmika Mandanna Birthday Wishes) को उनकी जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहें हैं। (Rashmika Mandanna On Twitter) तो कुछ अजीबो-गरीब कमेंट कर रहें हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस (Rashmika Mandanna Trending) के लोग इतने दीवाने हैं कि अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही रश्मिका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : छठे दिन अजय देवगन-तब्बू की फिल्म Bholaa के कलेक्शन को देख उड़ जाएंगे होश
Updated on:
05 Apr 2023 12:30 pm
Published on:
05 Apr 2023 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
